राजस्थान मामले पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर दागे 5 सवाल, जानिए क्या हैं सवाल

राजस्थान में सियासी संकट के बीच आज कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली में आज कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस कांफ्रेंस कर मोदी सरकार से 5 सवाल किए हैं। अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा कि यह लोकतंत्र पर बीजेपी का हमला है। केंद्र सरकार सत्ता प्राप्ति के लिए बहुमत को रौंद सकती है।
अजय माकन ने कहा कि राजस्थान की जनता के जनमत को कुचला नहीं जा सकता है। बीजेपी अपने प्रयास में कभी सफल नहीं हो पाएगी। स्पीकर वापस याचिका लेंगे या नहीं इस पर हम कुछ नहीं कहेंगे। बीजेपी जनमत को कुचल रही है और हम जनता के बीच इसे ले जाना चाह रहे हैं।
अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पायलट से स्पीकर ने सिर्फ जवाब मांगा है कोई कार्यवाही नहीं हुई उन पर, मदर उनके एमएलए कोर्ट में केंद्र को पक्ष कार बनाना चाहते हैं। उन्हें हरियाणा और दिल्ली पुलिस प्रोटेक्ट करती है इसका क्या मतलब है? फ्लोर टेस्ट की मांग क्यों की गई जबकि वह विधायक दल की बैठक में बात रख सकते हैं। इन सब का जवाब देना होगा।
अजय माकन ने जो 5 सवाल मोदी सरकार से पूछे हैं वह यह हैं :-
- क्या देश को प्रजातंत्र और संविधान पर भाजपाई हमला स्वीकार्य है?
- बहुमत पर जनमत का निर्णय राजस्थान की आठ करोड़ जनता के वोट से होगा या फिर दिल्ली के हुक्मरानों के सत्ताबल और धनबल से ?
- क्या प्रधानमंत्री व भारत सरकार संविधान व स्थापित संवैधानिक परंपराओं को नाजायज सत्ता प्राप्ति की हवास में पांव तले रौंद सकते हैं ?
- क्या बहुमत से चुनी हुई राजस्थान सरकार के द्वारा बुलाए गए विधानसभा सत्र को राज्यपाल अनुमति देने से इंकार कर संविधान की घोर अवहेलना कर सकते हैं ?
- क्या न्यायपालिका विधायिका के अधिकार क्षेत्र में और संवैधानिक तौर से दखलअंदाजी कर सकती है? क्या इससे विधायिका और न्यायपालिका के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी ?