हिंदू-ग्रंथ रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी, सपा नेता Swami Prasad Maurya पर लगे ऐसे आरोप
विवादित टिप्पणी पर स्वामी स्वामी प्रसाद मौर्य के विरुद्ध राष्ट्र भक्त संगठन ने थाने में दी तहरीर

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य(Swami Prasad Maurya) के श्रीरामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी करने का विरोध करते हुए राष्ट्र भक्त संगठन ने नवाबाद थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
राष्ट्र भक्त संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया ने सोमवार को नवाबाद थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य(Swami Prasad Maurya) ने रामचरित मानस अशोभनीय टिप्पणी की है। इस ग्रंथ में प्रभु श्रीराम का चरित्र वर्णन है।
यह भी पढ़ें : 315 केंद्रों पर होगी पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं,ढाई लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सम्पूर्ण विश्व के आराध्य हैं। रामचरित मानस को गलत बता कर स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिन्दू जनमानस की भावनाएं भड़काने काम किया है। ऐसा लगता है कि समाजवादी पार्टी को हिन्दुओं के वोट की आवश्यकता नहीं है।
यह भी पढ़ें : धार्मिक पाखंडियों की नई मुसीबत सुहानी
अंचल अडजरिया ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य(Swami Prasad Maurya) को पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए। साथ ही नवाबाद पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की।