सीएम योगी आज नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को बाटेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। लोकभवन में 11.30 बजे आयोजित कार्यक्रम में यह नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा।
लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश ने 110 नायब तहसीलदारों का चयन किया है। नए नियुक्त होने वाले नायब तहसीलदारों में 88 को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री लोकभवन में 15 नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र देंगे। इसके बाद शेष बचने वालों को राजस्व परिषद में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। राजस्व विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारियां की हैं। नवनियुक्त होने वालों को लखनऊ बुलाया गया है।