पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर सीएम तीरथ और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने जताया शोक ,बहुगुणा के निधन को बताया अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और पद्मविभूषण  सुंदरलाल बहुगुणा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिपको आंदोलन को जन जन का आंदोलन बनाने वाले  सुंदरलाल बहुगुणा जी का निधन न केवल उत्तराखण्ड और भारतवर्ष बल्कि समस्त विश्व के लिये अपूरणीय क्षति है। सामाजिक सराकारों व पर्यावरण के क्षेत्र में आई इस रिक्तता को कभी नहीं भरा जा सकेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, और शोकाकुल परिजनों को धैर्य व दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर शोक जताते हुए साफ तौर पर कहा सुंदरलाल बहुगुणा हम सबके प्रेरणा स्रोत थे उनके अनुसार जिस तरह से उन्होंने देश को पर्यावरण के बारे में जागरूक करने की कोशिश की उससे उत्तराखंड का नाम भी रोशन हुआ उनके अनुसार ये प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

Related Articles

Back to top button