सीएम अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र के बर्ताव पर पीएम मोदी से की फोन पर बात !

राजस्थान में सियासी घमासान के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। इस बात की जानकारी खुद अशोक गहलोत ने दी है। अशोक गहलोत ने कहा है कि मैंने कल पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और उनको राज्यपाल कलराज मिश्र के बर्ताव के बारे में बताया। इसी के साथ ही 7 दिन पहले लिखे खत के बारे में भी पीएम मोदी को जानकारी दी है।
बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा का सत्र बुलाना चाहते हैं लेकिन राज्यपाल कलराज मिश्र इसकी इजाजत दे ही नहीं रहे हैं। जिसकी वजह से अशोक गहलोत खेमा काफी परेशान हैं। जिसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस विधायकों ने राजभवन में धरना प्रदर्शन भी किया था।
इस सब के बावजूद भी राज्यपाल सत्र बुलाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। राज्यपाल अपनी बात पर अडिग हैं और अशोक गहलोत अपनी बात पर। वही आपको बता दें कि अशोक गलत में कैबिनेट बैठक बुलाकर 31 जुलाई को विधानसभा का सत्र बुलाने का प्रस्ताव फिर से राज्यपाल कलराज मिश्र को भेजा है। गहलोत सरकार ने कहा कि उन्हें कोरोनावायरस के मद्देनजर 6 बिल को पास कराना है।
बता दें कि अशोक गहलोत कह रहे हैं कि इस प्रस्ताव को कलराज मिश्र ने ठुकरा दिया है और सरकार से कुछ सवाल पूछे हैं। विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र की लड़ाई अब बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में बच्चों गहलोत ने बयान दिया है कि उन्होंने कलराज मिश्र के प्रताप को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत की है।