असम के मुख्यमंत्री ने दिया माहौल गर्म करने वाला बयान, 400 सीट होंगी तो ज्ञानवापी की जगह बनेगा भव्य मंदिर
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने माहौल गर्म करने वाला एक बयान दिया है। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ज्ञानवापी पर एक बयान दिया। कहा अगर 400 सीटें हमारी होगी तो वाराणसी में बनेगा भव्य मंदिर।

दिल्ली की लोकसभा सीटों पर भाजपा ने झोंकी ताकत
देश में चार चरणों में लोकसभा का चुनाव संपन्न हो चुका है। अब पांच में चरण की तैयारी जोर-शोरों के साथ चलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं अगर दिल्ली की बात की जाए तो दिल्ली में कुल सात लोकसभा सीटें आती है। जिस पर 25 मई से चुनाव शुरू हो जाएंगे। यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अभी लोकसभा सीटों को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है। यहां भाजपा के अन्य प्रदेशों से मुख्यमंत्री जाकर जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं और लोगों को पार्टी के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं। वही असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा दिल्ली लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और कहा अगर केंद्र में फिर से हमारी सरकार बनती है तो दिल्ली में नये मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
400 सीटें आने पर वाराणसी में बनाएंगे भव्य मंदिर
हेमंत बिस्वा सरमा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि हम लोगों से कांग्रेस पार्टी पूछ रही है कि आप 400 पार की बात क्यों कर रहे हैं। तो मैं कांग्रेस को बता देना चाहता हूं जब हमारी 300 सीट आई थी तो हमने राम मंदिर का निर्माण कराया। अगर हमारी 400 सीटे अबकी बार आएंगी। तो हम मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि बनेगी। और वाराणसी में ज्ञानवापी की जगह भव्य बाबा विश्वनाथ का मंदिर बनेगा। आप लोग हमें सीट दिलवाते रहिए हम मुगलों के द्वारा उनके कारनामों का सफाया करते रहेंगे। उन्होंने आगे POK को लेकर कहा कि लगातार वहां से पाकिस्तान सेनाओ के द्वारा जुल्म करने की तस्वीर सामने आ रही हैं। मैंने यह भी देखा है कि वहां के कुछ लोग भारत के समर्थन में झंडा लेकर निकल रहे हैं। वहां के लोग पाकिस्तान से आजादी जा रहे हैं। POK हमारा था और हमारा रहेगा लेकिन उसके लिए हम लोगों को फिर से 400 पर सीटें चाहिए होगी। जिसके बाद हम लोग POK पर कब्जा कर सकेंगे।