उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाइवे पर चलती बस पर गिरी चट्टान, और फिर..

उत्तराखंड घाटी के बद्रीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरी बस के ऊपर अचानक एक विशाल बोल्डर आ गिरा | आज सुबह तकरीबन 9 बजे लामबगड़ इलाके में यात्रियों की बस इस हादसे से पिचक गयी थी | रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में अभी तक 7 लोगो की जान जा चुकी है और लगभग 8 लोग घायल हैं |

 

एसडीआरएफ, पुलिस, प्रशासन की टीम और स्थानीय लोग रेस्क्यू कार्य में लगे हैं। जानकारी के अनुसार बस महाराष्ट्र नंबर की थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अभी तक 9 लोगो को बचाया गया जिनमे से 8 लोग घायल हैं | इन्हे इलाज के लिए निकट के सीएचसी जोशीमठ ले जाया गया है | जबकि एक मृतक और 4 लोग अभी भी बस में ही फंसे हैं |

हादसे के दौरान यह बस बद्रीनाथ से जोशीमठ लौट रही थी | पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण बचावकार्य में अड़चने आ रही हैं | अब वाहन को कटर से काटा जा रहा है |

Related Articles

Back to top button