अरुण जेटली की विदाई पर यूँ बॉलीवुड की आंख भर आई

पूर्व रक्षा मंत्री अरुण जेटली के निधन पर बॉलीवुड में भी गम का माहौल है। कई बॉलीवुड सितारों ने अरुण जेटली के निधन पर ट्वीट कर दुःख प्रकट किया। शनिवार दोपहर से ही बॉलीवुड हस्तियों के ट्विटर अकाउंट पर अरुण जेटली को श्रद्धांजलि और परिवार के लिए सांत्वना भरे ट्वीट पोस्ट किए गए। कई सितारों ने उनके साथ अपनी यादें साझा की।

अभनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट कर शोक जताया, ‘अरुण जेटली जी के निधन की खबर सुनकर मन बहुत ज्यादा दुखी है। उनके परिवार और उनकी सभी प्रियजनों को मेरी सांत्वना।” एक्टर सनी देओल ने लिखा, “देश ने एक और महान नेता खो दिया है। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।” एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने लिखा, “हमारे देश ने एक और महान नेता खो दिया है। रेस्ट इन पावर मास्टर। ओम शांति।” दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने ट्वीट कर जेटली के साथ पुराना वक्त याद किया। उन्होंने लिखा, “श्री अरुण जेटली जी से पहली दफा करीब 20 साल पहले मिला था और तभी से उनकी तारीफें सुनता रहा हूं। उनका जाना देश के लिए एक बड़ा नुकसान है। उन्हें बहुत याद किया जाएगा। उनके परिवार को दिल से मेरी सांत्वना।” संगीतकार अदनान सामी ने अरुण जेटली को एक दयालु व्यक्ति बताते हुए शोक प्रकट किया। अभिनेत्री गुल पनाग ने इसे देश का नुकसान बताया। उन्होंने लिखा ‘जेटली के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनकी बातें रखने की कला की मुरीद हूं, और वो तरीका जैसे वह अपना प्वॉइंट ऑफ व्यू रखा करते थे और कानूनी मामलों में उनकी मास्टरी। देश के लिए एक नुकसान। ईश्वर उनके परिवार को इस बेमौके हुए नुकसान के लिए शक्ति दे।”

बॉलीवुड ने दी परिवार को संवेदनाएं

फिल्ममेकर करण जौहर ने ट्वीट किया, “आज देश एक मजबूत और सशक्त नेता के जाने पर दुखी है। मेरी भावनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।” दिग्गज गायक आशा भोंसले ने लिखा भी जेटली के निधन पर शोक और उनके परिवार के लिए सहानुभूति जताई। ईशा देओल ने लिखा, “आपकी रूह सुकून में रहे अरुण जेटली जी। आपको बहुत याद किया जाएगा। परिवार के लिए संवेदनाएं।” बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा,”अरुण जेटली के निधन से बहुत दुखी हूं। भारत को लेकर उनके विजन की बहुत प्रशंसा करता हूं, वह एक ऐसे नेता थे जिनसे बात करना मुझे हमेशा अच्छा लगता था। मेरे संवेदनाएं इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं।” एक्ट्रेस निम्रत कौर ने कहा “भावुक ह्रदय से अरुण जेटली जी के निधन पर सहानुभूति। कभी भी उनसे मिलने का मौका नहीं मिला लेकिन उनके साथ एक ही कॉलेज में पढ़ने का मौका मुझे मिला था। उनका योगदान और विरासत आने वाली पीढ़ियों के साथ रहेंगी।” स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा ने लिखा, “अरुण जेटली निधन की खबर सुनकर मन बहुत आहत हुआ। एक महान और सक्रिय नेता। आपको बहुत याद किया जाएगा। रेस्ट इन पीस अरुण जेटली।”

यादें भी की साझा

बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने अरुण जेटली के साथ अपनी यादें साझा की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “अरुण जेटली जी के निधन की खबर सुनकर बहुत ज्यादा दुखी हूं। एक प्रभावी, संपूर्ण नेता और हमारे पूर्व वित्त मंत्री। बहुत विनम्र थे, वह अक्सर मिलने आया करते थे और हम बहुत देर तक बातें करते रहते थे। वे यादें हमेशा साथ रहेंगी। दिल से उनके परिवार के लिए संवेदनाएं।” शबाना आज़मी ने ट्वीट कर कहा ‘क्लासिक अर्थों में एक बड़े नेता अरुण जेटली के निधन से गहरा दु: ख हुआ, जो राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सभी की मदद के लिए तत्पर रहते थे। आकर्षक, तेज, मुखर और मददगार। परिवार के प्रति संवेदना। बहुत जल्द गया। आरआईपी।”

Related Articles

Back to top button