विकास दुबे का हिमायती नेता आया सामने, बीजेपी प्रवक्ता के तौर पर करते हैं डिबेट !

कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों पर विकास दुबे सहित उसके गुंडों ने पुलिसकर्मियों को घात लगाकर मारा। इस घटना में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। जिसके बाद से ही पुलिस इस मोस्ट वांटेड क्रिमिनल को ढूंढ रही है। हर तरफ सोशल मीडिया पर विकास दुबे के खिलाफ पोस्ट डाली जा रही हैं। विकास दुबे को ढूंढ कर उस पर सख्त कार्रवाई की बात की जा रही है। लेकिन ऐसे में एक नेता विकास दुबे का हिमायती नजर आया है। यह कोई और नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के नेता है।
बता दें कि इस नेता को बीजेपी से निकाले जाने का भी डर नहीं है। इसने अपनी वीडियो में खुलकर यह बात कह दी है। इस नेता का नाम पंडित नीरज शर्मा है। पंडित नीरज शर्मा जो कि राष्ट्रीय स्वर्ण आर्मी डि प्रवक्ता भाजपा है। उन्होंने अपनी वीडियो में यह बात कही है कि मैं बीजेपी के प्रवक्ता के तौर पर जरूर डिबेट करता हूं लेकिन सत्यता और इमानदारी की बात जरूर करूंगा।
पंडित नीरज शर्मा राष्ट्रीय स्वर्ण आर्मी डि प्रवक्ता, भाजपा ने अपनी इस वीडियो में एक कहा है कि ‘विकास दुबे वाली बात जो चल रही है। विकास दुबे मान लो आपने आतंकवादी उसको घोषित कर दिया। आप बोलते हो वह आतंकवादी है। उसने कृत्य किया है। 8 पुलिस वालों को या जितने भी पुलिस वाले शहीद जो हुए हैं हमारी भावना, हमारे संगठन की भावना जो शहीद हुए हैं उनके लिए समर्पित है। यह बात हमको भी बुरी लगी, हमारे संगठन को भी अच्छी नहीं लगी। किसी को भी अच्छी नहीं लगी। आप शहीद हुए सरकार उनकी मदद करें, उनको 1-1 करोड़ रुपया दें। उनको नौकरी दें और उनको अन्य अन्य कितनी भी सुविधाएं दे हमको बहुत अच्छा लगेगा। परंतु हम एक बात कहना चाहेंगे। वह हमारी जो बात है आपने जो कृत्य किया है वह गलत है। उसका एनकाउंटर कर दो, उसको मार दो, उसके साथ कुछ भी करो। पर जो आपने उसकी गाड़ियों को तोड़ा, ट्रैक्टर को तोड़ा, उसके मकान को तोड़ा, उसकी सब संपत्ति को आपने नेस्तनाबूद कर दिया।’
उन्होंने कहा कि ‘यह सब गलत है। यह कहां का न्याय है। यह न्याय नहीं है यह अत्याचार है। यह बहुत बड़ा अत्याचार है इसकी हम खुलेआम निंदा करते हैं। उसको आतंकवादी आप घोषित कर दो, उसका एनकाउंटर कर दो, उसको मार दो। मैं समझता हूं कि यह इंटेलिजेंस पुलिस की नाकामी अभी है जो यह अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ। उसके साथ आप कुछ भी करें। उससे हमें कोई मतलब नहीं। परंतु गाड़ियों का क्या दोष था, ट्रैक्टर का क्या दोष था उसके मकान का क्या दोष था। उससे क्या मिल जाएगा। मकान, गाड़ियां, ट्रैक्टर दोबारा भी खरीदी जा सकती हैं। परंतु आपने जो अत्याचार यह क्या है यह गलत है। निंदा की बात है। यह निश्चय निंदा की बात है।’
उन्होंने कहा कि ‘मैं एक पार्टी का नेता हूं, पार्टी की नात नहीं है यह एक सामाजिकता है। यह एक तानाशाही रवैया है। उसको आपने आज तक आतंकवादी नहीं बोला जिसने उत्तर प्रदेश में और देश में कोरोना फैलाया। वह दिल्ली का मरकज का साथ, उसके मकान को आज तक क्यों नहीं तोड़ा? उसकी संपत्ति विनाश क्यों नहीं किया? आज तक उसको गिरफ्तार क्यों नहीं किया? जो देश में उसने कोरोना फैलाया। देश की इतनी जनता को मार दिया। देश का कितना बड़ा नुकसान किया? उसका आज तक मकान नहीं टूटा।’
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि ‘मैं बीजेपी प्रवक्ता के तौर पर डिबेट जरूर करता हूं परंतु सत्यता और ईमानदारी की बात जरूर करूंगा झूठ का काम नहीं है। पार्टी मुझको निकालना चाहे निकाल दे मुझे कोई जरूरत नहीं है।’