भाजपा ने पंचायत चुनाव की तैयारी की तेज, स्वतंत्र देव सिंह ने बनायी ये रूपरेखा

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की 16 मार्च को इसौली विधानसभा क्षेत्र के कुड़वार गांव में आयोजित ग्राम चौपाल को लेकर पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित जिला पदाधिकारियों व विधायकों की संयुक्त बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

पार्टी के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरी की उपस्थित में आयोजित हुई इस बैठक में पदाधिकारियों को चौपाल कार्यक्रम की जिम्मेदारी बांटी गई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बूथ स्तरीय बैठकों के बाद अब पार्टी 18 मार्च तक ग्राम चौपाल आयोजित कर आम जनमानस से सीधे रुबरू होगी और केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत करायेगी।

ये भी पढ़ें-भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि 16 मार्च को कुड़वार गांव में आयोजित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के ग्राम चौपाल कार्यक्रम का कार्यक्रम संयोजक संजय सिंह त्रिलोकचंदी जिला उपाध्यक्ष जबकि मंच व ग्राम चौपाल स्थल प्रमुख संदीप सिंह जिला महामंत्री को बनाया गया है। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री बबिता तिवारी, विधायक देवमणि द्विवेदी, सूर्यभान सिंह, राजेश गौतम,सीताराम वर्मा जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, घनश्याम चौहान, संदीप सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, संजय सिंह त्रिलोकचंदी, सुनील वर्मा, आलोक आर्या, राजेश सिंह प्रदीप शुक्ला, नरेन्द्र कुमार सिंह,अरविंद श्रीवास्तव, अशोक सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button