370 पर बीजेपी के जनजागरण में उठ गई नेहरू की बात

जम्मू कश्मीर (Jammu kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) और धारा 35 A को खत्म करने के बाद बीजेपी (BJP) के नेता जनजागरण अभियान चलाकर लोगो को इसके बारे में जागरूक करने की तैयारी कर रही है। इसके चलते बागपत जिले के सम्राट पृथ्वीराज चौहान (Prithaviraj chauhan) डिग्री कॉलिज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीँ मंगलवार दोपहर दिल्ली के गृह मंत्रालय में गृह सचिव की मौजूदगी में कश्मीर पर बैठक हुई।
उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलिज में बीते सोमवार एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा पहुंचे। उन्होंने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाने के लिए नेहरू को जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन नेहरू अपने काम मे विफल हुए। उन्होंने कहा कि अगर नेहरू के पास सरदार पटेल जैसे नेता होते या उनकी अच्छी नीतियां होती, तो भारत को बहुत सारे नोजवान ना खोने पड़ते। उन्होंने कहा कि कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाने के लिए सबसे पहला बलिदान श्यामा प्रसाद मुखर्जी का हुआ था। सुरेश राणा ने साथ ही कश्मीर में सुरक्षा संबधी मुद्दों पर भी बात की।
सेवानिवृत्त हुए सेवानिवृत्त अधिकारी आरके मित्रा
मंगलवार को दिल्ली के गृह मंत्रालय में गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के नेतृत्व में बैठक की गई। इसमें गृह मंत्रालय के कश्मीर डिवीजन के अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम भी मौजूद थे। इस दौरान गृह मंत्रालय में सलाहकार (न्यायिक) के रूप में कार्यरत आर के मित्रा सेवानिवृत्त हुए। इससे पहले वे सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव थे, उन्हें सेवा विस्तार मिला था। साथ ही वे गृह मंत्रालय के पुलिस-द्वितीय डिवीजन के प्रभारी थे। आर के मित्रा कार्यकाल में अर्ध-सैन्य बलों को भी संभाल रहे थे।