सभी चार चुनावी राज्यों में भाजपा के प्रभारी तैनात! ये है जीत का सुपर प्लान!

भारत में इस समय कश्मीर को लेकर गर्मा-गर्मी का माहौल चल रहा है। इसके साथ ही 4 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव के लिए अभी से कमर कसने लगी हैं। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यात्रा भी निकालने में लगे हैं, वहीं शिवसेना के आदित्य ठाकरे पहले ही यात्रा निकाल चुके हैं। ऐसे में लोकसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत से विजेता रही बीजेपी कैसे पीछे रह सकती थी। सभी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने चारों राज्यों में अपने प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को दिल्ली का चुनाव प्रभारी बनाया है। इसके केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और नित्यानंद राय को चुनाव सह प्रभारी भी बनाया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू को प्रदेश संगठन प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ को सह प्रभारी बनाया गया है।
चुनाव के मद्देनजर हरियाणा के लिए नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रभारी बनाया गया है, वहीं भूपेंद्र सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है।

झारखंड की जिम्मेदारी ओम प्रकाश माथुर को दी गई है, वहीं नंद किशोर यादव को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र में भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी बनाया गया है | वहीं केशव प्रसाद मौर्य और लक्ष्मण सवदी को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि हरियाणा, झारखण्ड और महाराष्ट्र में अक्टूबर में चुनाव होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार इस बार दिल्ली में चुनाव बाकी तीनो राज्यों के साथ होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button