बिहार के 12 जिलों में बाढ़ का कहर, जानिए कौन-कौन से जिले में भरा पानी

बिहार और असम में कोरोना संकट के बीच बाढ़ की स्थिति खतरनाक बनी हुई है। बिहार के 12 जिलों की आबादी बाढ़ का कहर झेल रही है। यह 12 जिले ऐसे हैं जहां बाढ़ आ रखी है। कई गांव बाढ़ से डूबे हुए हैं जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं गोपालगंज में डुमरिया पुल के पास तटबंध टूटने से पढ़े इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। जिसे दिल्ली को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 28 को भी खतरा पैदा हो गया है।
वहीं पूर्वी चंपारण को गोपालगंज से जोड़ने वाली डुमरिया पुल को प्रशासन ने फिलहाल बंद कर दिया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव अभियान चला रही हैं।
बिहार के बाढ़ प्रभावित जिले
- पश्चिमी चंपारण,
- पूर्वी चंपारण,
- सीतामढ़ी,
- शिवहर,
- सुपौल,
- किशनगंज,
- दरभंगा,
- मुजफ्फरपुर,
- गोपालगंज और
- खगड़िया शामिल हैं।
नदियां जो खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं :-
- बागमती,
- बूढ़ी गंडक,
- कमलाबलान,
- लालबकैया,
- अधवारा,
- खिरोई,
- महानंदा और
- घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
बिहार के पूर्वी चंपारण में एनडीआरएफ के जवान लोगों के लिए देवदूत बनकर सामने आए। पूर्वी चंपारण जिले में पानी की लहरों में फंसे लोग एक नाव से नदी पार कर रहे थे। लेकिन इनकी नाव जब नदी में फंस गई तो एनडीआरएफ की टीम ने नाव को खींच कर किनारे लगाया।