अखिलेश यादव के किया बड़ा ऐलान, गरीब बच्चों को विदेश में पढ़ाई के लिए देंगे फंड
अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, छात्रों को लेकर किए कई वादे

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव डेट ऐलान से पहले आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में प्रेश कांफ्रेंश की। वही अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। जिस दौरान अखिलेश ने सरकार बनने पर छात्रों को लैपटॉप देने की घोषणा की। अखिलेश यादव ने कहा कि गरीब मेधावी बच्चों को विदेश में पढ़ाई के लिये विशेष फंड बनाया जाएगा और उनकी मदद की जाएगी।
आईटी सेल के लोगों को लेकर कही ये बात
बता दे कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि हमारे खिलाफ झूठा प्रचार करने वाले भाजपा आईटी सेल के लोगों पर सरकार बनने पर कड़ी कार्रवाई होगी। अभी हम लोग इन पर एफआईआर कराएंगे।
लैपटाप देने का किया वादा
दरअसल, सपा इन दिनों हाईफाई प्रचार अभियान के बीच बूथ मैनेजमेंट पर सबसे ज्यादा जोर दे रही है। उसकी नजर 52.80 लाख नए वोटरों पर है। इनको लुभाने के लिए पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने अपने संगठन को पूरी तरह लगा दिया है। इनमें ज्यादातर युवा वोटर हैं। इनकी उम्र भी काफी कम है। सपा खुद को युवा की हितैषी के रूप में पेश कर इन वोटरों से संपर्क कर रही है। पिछली अखिलेश सरकार द्वारा लैपटाप व टैबलेट बांटे जाने की योजना की जानकारी इन्हें खास तौर पर दी जा रही है और भविष्य में सरकार बनने पर ऐसी ही योजना फिर लाने की बात कही जा रही है। अखिलेश ने कहा कि जनता सब देख रही है।