भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने होटल में की आत्महत्या

आज सुबह मनोरंजन उद्योग से एक और दुखद खबर आई है, की भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के सारनाथ होटल में आत्महत्या कर ली।
लगभग एक महीने पहले, अभिनेत्री तब चर्चा में थी जब उसने वेलेंटाइन डे पर अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। उन्होंने सह-कलाकार समर सिंह के साथ प्यार भरी तस्वीरें साझा की थीं। उसने लिखा था, “हैप्पी वेलेंटाइन डे।” आत्महत्या के कारण की कोई भी पुष्टि नहीं हुई, व जांच चल रही हैं।