कहीं लोगों को भीषण गर्मी कर रही परेशान, तों कहीं बारिश ने लोगों की उजाड़ दी जिंदगी, ऐसा है मौसम का हाल

देश के तमाम राज्यों में भीषण गर्मी की वजह से लोग काफी परेशान हैं। ऐसे में लोगों का हाल बेहाल हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिन भारत में रहने वाले लोगों को गर्मी का सामना और करना पड़ेगा।

देश के 12 राज्यों में लू का कहर

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत देश के 12 राज्यों में भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान कर रही है। लोगों को ना तो दिन में गर्मी से राहत मिल रही है और ना ही रात में गर्मी से राहत मिलती हूं वही दिखाई दे रही है। वहीं अगर मौसम विभाग की बात की जाए मौसम वैज्ञानिक के द्वारा बताया गया है कि देश के 12 राज्यों में अभी भी भीषण गर्मी और लू कहर जारी रहेगा। 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा लू अगर कहीं चली है तो वह झारखंड है। यहां रहने वाले लोगों का लू ने बुरा हाल कर दिया है। वही देश के 12 राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू संभाग में अभी भी भीषण गर्मी और लू का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं इस साल देश के अधिकतर भागों में मानसून के सामान्य और सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है।

बाढ़ ने 6 लाख लोगों की जिंदगी की बर्बाद

देश के अलग-अलग राज्यों में भीषण गर्मी से परेशान हो चुके लोग लगातार बारिश की भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं लेकिन देश का एक ऐसा राज्य है जहां मानसून दस्तक दे चुका है और मानसून ने ऐसी दस्तक दी की 6 लाख लोगों की जिंदगी बर्बाद हो गई। असम में मानसून ने जैसे ही दस्तक भी वैसे ही 10 जिलों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें रहने वाले 6 लाख से ज्यादा लोग पूरी तरीके से प्रभावित हो गए। वहीं राज्य के तमाम इलाकों में नदियां उफान पर आ गई हैं। जिनको देखते हुए जिला प्रशासन ने नदियों के आसपास रहने वाले लोगों को अपने घर खाली करने के आदेश दे दिए हैं। बताते चलें कि इस राज्य में मानसून सबसे पहले दस्तक देता है और उसके बाद तबाही की भी सबसे ज्यादा मंजर यहां ही देखने को मिलते हैं।

Related Articles

Back to top button