अमिताभ बच्चन को ये क्या हुआ? टिवटर पर ‘लव पाकिस्तान’!!!!

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंडल कल रात हैक होने के बाद फिर से रिकवर हो गया है। हैकरों ने अमिताभ बच्चन का बायो भी बदल दिया था और उसमें लव पाकिस्तान लिखा नजर आ रहा है। हैकरों ने अमिताभ बच्चन के अकाउंट को हैक कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी थी। हालांकि अब उनका अकाउंट रिकवर कर लिया गया है। हैकरों द्वारा किए गए सबी ट्वीट भी उनके अकाउंट से हटा दिए गए हैं। अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंडल हैक होने पर मुंबई पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने खुलासा किया है कि अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैक करने वाले लोग टर्किश हैकर ग्रुप आयलदिज टीम के थे। मुंबई पुलिस के अनुसार उन्होंने इस पूरे मामले से मुंबई पुलिस की साइबर सेल को अवगत करा दिया है। साइबर सेल के मुताबिक यह काम प्रो-पाकिस्तान टर्किश हैकर ग्रुप Ayyildiz Tim का है।
बिग बी के अकाउंट हैकर ने लिखा था, यह दुनिया के लिए बड़ा संदेश है। हम तुर्की फुटबॉलर्स की ओर से आइसलैंड रिपब्लिक के अनादरपूर्ण बर्ताव पर खेद जताते हैं। हम विनम्रता के साथ यह बड़ा कदम उठा रहे हैं। हम यहां आपको इस बड़े साइबर अटैक के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अइलदिज टिम तुर्किश साइबर आर्मी।’ हैकर ने भारतीय मुस्लिमों से समर्थन मांगा था। दूसरे ट्वीट में हैकर ने भारतीय मुस्लिमों से उनके ग्रुप को सपोर्ट करने की अपील भी करते हुए लिखा था, ‘हम आपके समर्थन का इंतजार कर रहे हैं।’