ज़िंदा आदमी को अर्थी पर लिटाकर निकाल दी शवयात्रा, जानिए वजह

मध्यप्रदेश धार के मनावर नगर के यूवको ने जिंदा युवक की शव यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली | इस क्षेत्र मे मानसून का पानी नही गिरने से लोग परेशान हो गये थे | जिसके बाद इंद्रदेव को मनाने के नए-नए तरीके अपनाए जा रहे थे | जिसमे से एक मनावर के युवको ने जिन्दे युवक को अर्थी पर सुलाकर फूलमाला डालकर युवक की शव यात्रा निकाली |

इस शव यात्रा में मनावर नगर के युवा शामिल हुए | लोगो ने शव यात्रा इलाके के प्रमुख मार्गों से निकालते हुए वापस अपने स्थान पर पहुंचाई | ज्यादातर इलाको में बारिश हो गई हैं लेकिन इस इलाके में मानसून का पानी नहीं बरसा | जिससे लोगो ने टोटके करना शूरु कर दिए हैं | लोगो का कहना है कि ज़िंदा आदमी को लिटा कर शव यात्रा निकाली जाए तो मानसून का पानी गिर सकता है | यहाँ के लोग ऐसा टोटका कर इंद्रदेव को मनाने में लगे है |

Related Articles

Back to top button