अलीगढ़ : अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी को कांग्रेस में टिकट दिए जाने पर भाजपा सांसद ने कांग्रेस की मानसिकता पर उठाए सवाल

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी को बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा टिकट दिए जाने पर अलीगढ़ के भाजपा सांसद ने कांग्रेस की मानसिकता पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने जिन्ना समर्थक अमुवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को विधानसभा टिकट देकर अपनी मानसिकता का परिचय दिया है।
कांग्रेस द्वारा बिहार विधान सभा चुनाव में जनपद दरभंगा की विधानसभा सीट से अमुवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी को टिकट दिए जाने पर अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम ने कहा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रहते हुए मशहूर उस्मानी ने जिन्ना प्रकरण में देश का विभाजन कराने वाले मोहम्मद अली जिन्ना का समर्थन अमुवि का माहौल खराब किया है। मशहूर उस्मानी देश विरोधी हैं ऐसे व्यक्ति को विधानसभा चुनाव में टिकट देना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है चुनाव में मशकूर उस्मानी कहीं नहीं ठहर पाएंगे यह सभी हिंदुओं को पता है। मशकूर उस्मानी जैसे जिन्ना समर्थकों की वजह से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में लोगों को एससी एसटी आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। मशहूर उस्मानी को कहां भेजना है । हिंदू मतदाताओं को पता है वह इनके ठिकाने पर इन्हें भेज देंगे और मशहूर उस्मानी ढूंढे से नहीं मिलेंगे।