सारे बनारसी पत्रकार एक दूसरे से पूछ रहे थे, आलिया भट्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इतना शर्मा क्यों गईं!

वाराणसी शहर में इन दिनों फ़िल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग चल रही है। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका रणवीर कपूर और आलिया भट्ट निभा रहे है जबकि उनके साथ नागार्जुन और मोनी राय भी है | फ़िल्म के सभी कलाकार और निदेशक ने आज वाराणसी में मीडिया से बात करते हुए कहा की ये फ़िल्म ईश्वरीय शक्ति और रामायण महाभारत से प्रेरित है | अब तक ऐसी फिल्म दुनिया मे नहीं बनी होगी जो अब देखने को मिलेगा। आलिया भट्ट ने बनारस के जायके की खूब तारीफ भी की | इस मौके पर रणबीर कपूर ने पीएम मोदी की तारीफ भी की | लेकिन इस सब से अलग था आलिया भट्ट का वो चेहरा जब उनसे रणवीर कपूर के साथ अफेयर की चर्चाओं को लेकर सवाल हुआ। आलिया पहले तो मुस्कुराई और बाद में हंसते हुए कहा कि मुझे इस बारे में कुछ नही कहना। वे झेंप सी गयीं।

फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी रामायण, महाभारत से हुए प्रेरित फिर बनाई ब्रह्मास्त्र

वाराणसी में फ़िल्म ब्रह्मस्त्र के शूटिंग के दौरान निर्देशक आयान ने बताया की इस फ़िल्म में कुछ ऐसी चीजें है जो भारत से जुड़ी हुई है और रामायण महाभारत से प्रेरणा लेकर यह फील बनाई जा रही है इसलिए इसका नाम ब्रम्हास्त्र रखा गया है | भगवान के सबसे पावरफुल अस्त्र के नाम को लेकर रखा गया है। हम बताना नही दिखाना चाहेंगे। बहुत ही ब्रेव फ़िल्म है। हम इस फ़िल्म में भारत के देवताओं से काफी प्रभावित है। ऐसे में बनारस बहुत फिट होता है। फ़िल्म बनारस से शुरू होती है।

Related Articles

Back to top button