अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, गठबंधन पर दिया ये जबाब

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सभी वर्ग के लोगों को जोड़ने का काम किया। इस आधार पर मैं कह सकता हूं कि इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जाना होगा। जब उनसे पूछा गया कि सपा बसपा का गठबंधन नहीं जीत पाया तो अकेली समाजवादी पार्टी चुनाव कैसी जीतेगी इसपर अखिलेश ने कहा, ‘सपा ने इस बार हर वर्ग के लोगों को जोड़ा है, चाहे वो पिछड़े हो, दलित हो या किसी भी वर्ग के लोग आए हो, उस आधार पर मैं कह सकता हूं कि इस बार भाजपा का उत्तर प्रदेश से जाना तय है।’अखिलेश यादव भाजपा जो प्रचार में पैसा खर्चा कर रही है वह सरकारी खजाने का है। उत्तर प्रदेश में जो घटना क्रम हो रहा है। गोरखपुर जो मुख्यमंत्री जी का क्षेत्र है कोई हफ्ता बचता नहीं है जब मुख्यमंत्री जी गोरखपुर ना जाते हो। वहां एक व्यापारी की होटल में पुलिस ने जान ले ली।
अखिलेश ने कहा उस व्यापारी ने अपने घर पर फोन करके बताया था कि वह पहुंच गया है। क्या आप सोच सकते हैं जिस व्यक्ति ने कुछ देर पहले घर पर बात की हो उसकी इस प्रकार पुलिस द्वारा हत्या कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री जी उन लोगों की सूची क्यों नहीं जारी करते हैं जिनको उन्होंने नौकरी देने का दावा किया है। आप दिल्ली से चलकर आइए। लखनऊ से होकर गाजीपुर तक चले जाइए देख लीजिए कौन सा इन्वेस्टमेंट आया है उत्तर प्रदेश में। अमेरिका की फैक्ट्री और बंगाल का फ्लाईओवर यह इन्वेस्टमेंट है उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के अंदर।
डिस्ट्रिक्ट टू डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर को जोड़ने के लिए जो बजट हमने खोला था वह सरकार ने क्यों बंद करा दिया।भारतीय जनता पार्टी की सरकार बताए कि उत्तर प्रदेश में उन्होंने कौन सा नया बिजली का कारखाना लगा दिया साढ़े 4 वर्षों में।
अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो बुनकरों को मुफ्त बिजली देने की व्यवस्था की जाएगी।आज हमारे बीच लालजी टंडन जी नहीं है वह और बनारस के सबसे बुजुर्ग भाजपा नेता जिनकी मांग थी कि बिजली उपलब्ध कराई जाए। वह कई दिनों तक बिजली के लिए धरने पर बैठे। उस समय के जिला अधिकारी थे उन्होंने मुझे कहा कि अगर इनको नहीं हटाया गया तो शायद उनकी जान चली जाए। अनित अभी से 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराना शुरू करा दिया। सैफई जैसा उत्तर प्रदेश बना देना चाहिए भाजपा सरकार को आज “डबल इंजन” की सरकार है।
आपने अपने गोरखपुर को क्या बना दिया वहां सड़क पर नहीं चल सकते आप। सैफई जैसा उत्तर प्रदेश बना देना चाहिए भाजपा सरकार को आज “डबल इंजन” की सरकार है।आपने अपने गोरखपुर को क्या बना दिया वहां सड़क पर नहीं चल सकते आप। मां गंगा को साफ नहीं करना चाहती भाजपा सरकार वो उस पर व्यापार करना चाहते हैं।
वैक्सीन सर्टिफिकेट पर भी लगाइए भारत का झंडा।भारत के झंडे पर क्या एतराज है सर्टिफिकेट के होने पर? वैक्सीन सर्टिफिकेट पर भी लगाइए भारत का झंडा।भारत के झंडे पर क्या एतराज है सर्टिफिकेट के होने पर? क्या ट्रंप ने अमेरिका के वैक्सीन सर्टिफिकेट पर अपनी फोटो लगवाई।क्या यूके के प्रधानमंत्री ने वैक्सीन सर्टिफिकेट पर अपनी फोटो लगाई?क्या रशिया के राष्ट्रपति ने वैक्सीन सर्टिफिकेट पर अपनी फोटो नहीं लगाई? जो शौचालय भाजपा सरकार अपना बता रही है वह भी समाजवादी पार्टी सरकार में बनाए गए थे।
अखिलेश ने कहा जब आप 1 दिन में 2 करोड, ढाई करोड़ वैक्सीन लगा सकते हैं तो दशहरे तक पूरे प्रदेश को लगा दीजिए।जब 1 दिन में इतनी ज्यादा वैक्सीन लग सकती है। तो कम समय में पूरे प्रदेश को क्यों नहीं लगाई जा सकती। भाजपा सरकार के पास दावे बहुत है लेकिन सच्चाई जीरो है।विज्ञापनों में चल रही भाजपा सरकार। सपा सरकार में शुरू किए गए दो घाट भाजपा सरकार ने क्यों रोक दिए। जब श्मशान में चिता में जल रही थी तब उसकी बैरिकेडिंग कर रही थी भाजपा सरकार।जब लाशें गंगा में तैर रही थी। तब भाजपा वाले कह रहे थे कि यह लाशें बिहार से आ रही हैं। सरकार कोरोना में लोगों को इलाज, अस्पताल, इंजेक्शन, दवाई देने में असफल रही।जिन जिन अस्पतालों में मुख्यमंत्री जी गायक पूर्ण ना काल में वह सब भाजपा सरकार में नहीं सपा सरकार में बनाए गए थे। मैंने अपने कई लोगों से कहकर उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर लोगों को सिलेंडर, इंजेक्शन से लेकर तमाम राहत एवं मदद सामग्री पहुंचाई।इस बार जब मेरा जन्मदिन था तब कई सारे अधिकारी मुझे जन्मदिन की बधाई दे रहे थे।
वह बधाई से ज्यादा आने वाली सरकार की शुभकामनाएं थी।सरकार कोरोना में लोगों को इलाज, अस्पताल, इंजेक्शन, दवाई देने में असफल रही। जिन जिन अस्पतालों में मुख्यमंत्री जी गए कोरोना काल में वह सब भाजपा सरकार में नहीं सपा सरकार में बनाए गए थे। ना मेरी मानिए, ना मुख्यमंत्री की मानिए 2017 से लेकर अब तक के जो आंकड़े हैं वह जनता के बीच रख दीजिए। केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश का किसान जानता है कि भारतीय जनता पार्टी ने किसानों को धोखा देने का काम किया है। किसान जानता है अगर यह काले कृषि कानून पास हो गए तो हो सकता है उसे अपने खेत में मजदूरी करनी पड़ जाए। उत्तर प्रदेश के किसान और देश के किसान इन कानूनों के खिलाफ है और यह समय बताएगा किसान क्या करेंगे? जिस पार्टी के साथ गठबंधन करते हैं। उसी पार्टी का स्टिंग ऑपरेशन करा देते है।जिस पार्टी से गठबंधन हुआ है उसकी लंबे अरसे से मांग है कि जातीय जनगणना हो और आबादी के हिसाब से लोगों को उनका हक मिले। निजी करण करके आरक्षण खत्म कर रही है भाजपा सरकार।जब प्राइवेट हो जायेगी कोई चीज तब आरक्षण कैसे मिलेगा जो संविधान में मिला है। जिस तरीके से भाजपा ने शौचालयों का नाम इज्जत घर रखा, उससे हमें लगा था कि शायद शौचालय और बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
अखिलेश यादव ने एक चैनल से साक्षात्कार में कही अहम बातें 2000 का नोट छपने से भ्रष्टाचार ज्यादा बढ़ गया। पी चिदंबरम जी से दरख्वास्त की थी कि जाति जनगणना होनी चाहिए।करोड़ों रुपया खर्च हुआ लेकिन वह आंकड़े बाहर नहीं आए। सरकार यह जानती है कि पिछड़े जब अपनी आबादी जान जायेंगे और अपनी हिस्सेदारी मांगेंगे। भाजपा पिछड़ों को उनका हक नहीं देना चाहती इसलिए वह जातीय जनगणना नहीं करा रही। कांग्रेस से जो गठबंधन हुआ वह उस समय की परिस्थितियों के हिसाब से हुआ।सपा से जो गठबंधन हुआ वह उस समय की राजनीतिक परिस्थितियों के साथ हुआ।लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई है। अब सपा सिर्फ छोटे दलों से गठबंधन करेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
अखिलेश यादव ने कहा कांग्रेस से जो गठबंधन हुआ वह उस समय की परिस्थितियों के हिसाब से हुआ।सपा से जो गठबंधन हुआ वह उस समय की राजनीतिक परिस्थितियों के साथ हुआ।लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई है। अब सपा सिर्फ छोटे दलों से गठबंधन करेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
सपा सरकार के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को विदेश ट्रेनिंग के लिए भेजा, प्रोफेसर वेंकट के नेतृत्व में तकनीक विकसित की जिससे पुलिस आधुनिकीकरण का उदाहरण “यूपी 100” सपा सरकार में बनकर तैयार हुआ। सीएम अपने मुकदमे वापस ले रहे है और दूसरों को जेल भेज रहे हैं। यह सरकार की नियत है।
आजम खान जी पर सारे मुकदमे फर्जी हैं। उन्हें 1 साल से ऊपर हो गया गलत तरीके से जेल में डाल रखा है सरकार ने।100 सीटे लड़कर आप उत्तर प्रदेश में सरकार बनाना चाहते हैं या भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लाना चाहते हैं यह जनता देखेगी।
बिहार का चुनाव भी जनता ने देखा है।
अखिलेश यादव ने कहा भाजपा के सांसदों, विधायकों की कुटाई हो रही है।जिस तरह मंत्रियों को अपमानित होना पड़ रहा है। गावों में होने घुसने नहीं दिया जा रहा है।उसको देख कर लग रहा है कि सपा 400 सीटें भी जीत सकती है चुनाव में। क्या अयोध्या में जिन लोगों का घर उजाड़ दिया गया वह भगवान राम को नहीं मानते थे?अयोध्या में जिन व्यापारियों की दुकानें तोड़ी जा रही है वह भगवान राम को लड्डू नहीं चढ़ाते थे? सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है आप मंदिर बनाइए।भाजपा के लिए आस्था केवल सियासी फायदा नुकसान है।हम सिर्फ आस्था में विश्वास रखते हैं।