Air India फ्लाइट में लगेगा हाफ टिकट, PM ने दिया तोहफा

मोदी सरकार ने हवाई यात्रा करने बुजुर्ग यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। देश के 60 साल से ऊपर वाले व्यक्तियों को अब एअर इंडिया की टिकट आधे दामों में मिलेगी। इसकी जानकारी विमानन मंत्रालय ने बुधवार को साझा की है। इस स्कीम के बारे में पूरी जानकारी एअर इंडिया की वेबसाइट पर दी गई है।
बता दें कि एअर इंडिया की ओर से इस तरह की स्कीम पहले भी चलाई जा रही थी, हालांकि अब मंत्रालय की ओर से मान्यता दी गई है। बताया जा रहा है कि एअर इंडिया को सरकार प्राइवेट हाथों में देने की कोशिश कर रही है।
हाल ही में ऐसी जानकारी सामने आई थी कि टाटा ग्रुप एक बार फिर एअर इंडिया का संचालन कर सकता है। टाटा ग्रुप ने एअर एशिया इंडिया के द्वारा यह ईओआई दाखिल किया है। एयर एशिया में टाटा समूह की बहुल हिस्सेदारी है।