प्रियंका ने 24 घण्टे में यूँ झुका दी योगी की सरकार!

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मिलने को लेकर 24 घंटे चले धरने से उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ सरकार दबाव में दिखी। आखिरकार प्रियंका गांधी की जिद के आगे यूपी सरकार को झुकना पड़ा।

कुछ महिलाओं से मिली प्रियंका गांधी

राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार की कुछ महिलाओं से प्रियंका गांधी की मुलाकात करवाई। मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी ने पीड़ित गोंड परिवार की महिलाओं से घटना के बारे में जाना और कई वह इस मौके पर भावुक दिखी।

मिर्ज़ापुर पुलिस ने रोका था प्रियंका का रास्ता

असल में, सोनभद्र में जनसंहार में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए प्रियंका गांधी निकलीं, लेकिन मिर्जापुर पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें रास्ते में ही रोक लिया जहां वह धरने पर बैठ गईं।

प्रियंका को हिरासत में लिया गया

इस दौरान प्रियंका को मिर्जापुर पुलिस ने नारायणपुर पहुंचते ही रोक लिया था। ऐसे में प्रियंका ने पुलिसवालों से रोके जाने की वजह पूछी और धरने पर बैठ गईं। बाद में उन्हें धारा 144 का उल्लंघन करने पर हिरासत में लेकर चुनार किला में बने गेस्ट हाउस लाया गया।

प्रियंका ने योगी सरकार की नींद उड़ा दी

प्रियंका गांधी पूरी रात चुनार गेस्ट हाउस में रहीं। देर रात तक अफसरों का मिर्जापुर गेस्ट हाउस आना-जाना लगा रहा और उन्हें सब मनाते रहे लेकिन प्रियंका गांधी ने भी साफ कर दिया कि वह नरसंहार पीड़ितों से मिले बगैर वापस नहीं लौटेंगी।
प्रियंका गांधी के इस कदम ने योगी सरकार की नींद गायब कर दी। रातभर यूपी सरकार के बड़े-बड़े अफसर चुनार किला में बने गेस्ट हाउस में आते-जाते रहे। प्रियंका गांधी को मनाने की कोशिश करते रहे कि वह सोनभद्र जाने की जिद छोड़ दें लेकिन, प्रियंका ने इन सभी आला अधिकारियों से साफ-साफ कह दिया कि वह पीड़ितों से मिले बिना नहीं लौटेंगी।

कांग्रेस कर रही है योगी सरकार का घेराव

प्रियंका चाहती हैं कि उन्हें सोनभद्र के उभ्भा गांव जाने दिया जाए, वह अकेले भी नरसंहार पीड़ितों से मिलने जाने के लिए तैयार हैं। नरसंहार पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाकर प्रियंका संदेश देना चाह रही हैं कि कमजोरों के साथ हमेशा मजबूती से कांग्रेस का साथ रहेगा, दूसरी ओर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरने का कांग्रेस को अच्छा मौका मिल गया है।

Related Articles

Back to top button