एडीजी जोन अपने कार्यालय व एसपी नार्थ चौरी चौरा थाने पर किए पौधरोपण

गोरखपुर।पर्यावरण की सुरक्षा से जीवन को बचाया जा सकता है। पर्यावरण व जीवन के बीच अटूट रिश्ता है। इस संबंध को हमेशा बेहतर बनाये रखने के लिए लोगों को आगे आना होगा तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। ये बातें अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार अपने कार्यालय पर आज बृहस्पतिवार को पौधरोपण करने के बाद कहीं अपने कार्यालय के कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। कि लगाए गए पौधों को संरक्षित करते हुए अपने व अपने लोगों से पौधरोपण कराने का कार्य करेंगे।
वही पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी चौरी चौरा थाने पर पौधरोपण करते हुए कहा कि वृक्षों की कटायी जिस अनुपात में हो रही है उस हिसाब से पचास प्रतिशत भी पौधरोपण नहीं हो रहा है। इससे धरती पर लगातार तापमान बढ़ रहा है। हरित पर्यावरण व मानव जीवन में स्वास्थ्य के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक होने का आह्वान किया। आगे कहा कि पॉलिथीन मानव जीवन के लिए बहुत ही नुकसानदेह है। हर स्तर पर पॉलिथीन का बहिष्कार किया जाना चाहिए।आज हमलोगों की जीवनशैली में बहुत बदलाव आया है। अधिक से अधिक पौधरोपण करना ही पर्यावरण संरक्षण का एकमात्र अचूक उपाय है। हर इंसान को अपने जीवन में पौधे लगाना जरूरी पौधे लगाना कोई बड़ी बात नहीं बल्कि उसे संपोषित कर बड़ा करना एक बड़ी बात है। पर्यावरण को अगर सुरक्षित रखना है तो पौधरोपण करना जरूरी है। हर इंसान को अपने जीवन में पौधे लगाना चाहिए ताकि आगे आने वाली पीढ़ी बढ़ रहे प्रदूषण से मुकाबला कर सके।