जापान में भीषण चक्रवाती तूफान से करीब 100 इमारतें क्षतिग्रस्त

माॅस्को, मध्य जापान में भीषण चक्रवाती तूफान में करीब 100 इमारतें नष्ट हो गई हैं लेकिन इसमें किसी भी व्यक्ति को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है। संवाद समिति क्योडो ने यह जानकारी दी है।
मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि इन तेज तूफानी हवाओं के कारण ही इमारतों की छतें उड़ गई हैं और शहर में खिड़कियां चकनाचूर हो गई हैं। कारें भी चारों तरफ पलटी हुई देखी जा सकती है।
इन दौरान लगभग 32 घरों में बिजली आपूर्ति पर काफी असर पड़ा और आधिकारिक सूत्रों ने इसमें तीन लोगों के घायल होने की बात कही है।