अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद “हनुमान जी” को किया धन्यवाद, दिल्लीवासियों को कहा “I Love You”

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने फिर एक बार दिल्ली में सरकार लगभग बना ली है। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर लोगों को संबोधित भी किया है। 8 फरवरी को दिल्ली में वोटिंग की गई थी और आज दिल्ली चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। खास बात यह है कि दिल्ली के सभी मंत्रियों ने अपनी-अपनी विधानसभा सीट जीत ली है। वही आम आदमी ने कांग्रेस और बीजेपी को बुरी तरह से पछाड़ दिया है। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 63 सीट लगभग अपने नाम कर ली है। वहीं इस मौके पर अरविंद केजरीवाल के साथ कई मंत्री भी मौजूद थे लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि मनीष सिसोदिया अरविंद केजरीवाल के साथ लोगों को संबोधित करते हुए नहीं देखे गए।
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि “ये जीत पूरे देश की जीत है | आपने तीसरी बार बेटे को चुना है | दिल्ली ने नई राजनीती को जन्म दिया है | आज मंगलवार है हनुमान जी का दिन है | हनुमान जी का भी बहुत-बहुत धन्यवाद, प्रभु का बहुत-बहुत धन्यवाद और हम सब लोग प्रभु से यही कामना करते हैं कि आने वाले 5 साल में भी हमें इसी तरह से दिशा दिखाता रहे | हमें शक्ति दे कि जैसे पिछले 5 साल हम लोगों ने दिल्लीवासियों की सेवा की | अगले 5 साल भी हम सब दिल्ली परिवार के दो करोड़ लोग मिलकर अपनी दिल्ली को बहुत ही अच्छा और सुंदर बना सके | मैं सभी दिल्ली वासियों का शुक्रिया अदा करता हूं सभी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करता हूं | कार्यकर्ताओं ने रात-दिन मेहनत की और मेरे परिवार वालों ने, उन्होंने भी खूब मेहनत की, उन्होंने खूब सपोर्ट किया | मेरी वाइफ का जन्मदिन भी है | दिल्ली के लोगों ने बड़ी उम्मीदों से अपने परिवार को सीटें दी है | अब हमको अगले 5 साल खूब मेहनत करनी है |”
https://www.youtube.com/watch?v=SHDVUQQlZW4