आम आदमी जॉइन करते ही कांग्रेस के इस नेता को मिला बड़ा पद

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी(Aam Aadmi Party) का हिस्सा बने ड़ॉ. अजॉय कुमार(Ajoy Kumar) को पार्टी में आते ही बड़ा पद मिल गया है। शनिवार शाम आम आदमी पार्टी ने उन्हें पार्टी(Aam Aadmi Party) का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त कर दिया है। 1 महीना पहले कांग्रेस के झारखण्ड पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे अजॉय कुमार ने बीते दिन ही आम आदमी पार्टी जॉइन की थी।

ऐसे में उन्हें आते ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता का पदभार सौंपकर आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा दांव लगाया है। ऐसा करने के पीछे झारखण्ड में होने वाले विधानसभा चुनावों को एक बड़ी वजह बताया जा रहा हैं।

बता दें कि वे जमशेदपुर पूर्व या पश्चिम सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। जमशेदपुर से उनका पुराना नाता होने की वजह से इसकी संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उन्होंने(Dr. Ajoy Kumar) पार्टी को जमशेदपुर, धनबाद या रांची शहरी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने का विकल्प सौंपा है। ऐसे में वे सीएम रघुवर दास या मंत्री सरयू राय के खिलाफ मैदान में नजर आ सकते हैं। इसपर जल्द ही पार्टी(Aam Aadmi Party) का आखिरी निर्णय घोषित होगा।

Related Articles

Back to top button