लखनऊ में ऐसे हुआ सड़क हादसा, कार सवार दो महिलाओं की मृत्यु, घायल

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में आज तड़के हुए सड़क हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मृत्यु हो गई जबकि दो लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार तड़के गोमतीनगर में 1090 चौराहे पर तेज रफ्तार कार और डंपर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मृत्यु हो गई जबकि दो लोग घायल।

ये भी पढ़ें-मशरूम की खेती करने से किसान का हुआ ये हाल, जानकर होंगे हैरान

गंभीर रुप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि कार सवार लोग बस्ती के रहने वाले बताये गये हैं। उन्होंने बताया कि घायलों ने बताया कि हादसे में मृतक दोनों महिलाओं ने रास्ते में उनसे लिफ्ट मांगी थी । इस लिए उनके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस उनकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि घायल दोनों लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button