लखनऊ में महिला समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के पीजीआई और आशियाना क्षेत्र में महिला और ऑटो चालक ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीजीआई इलाके में कल्ली पश्चिमी निवासी राजमिस्त्री संजय की पत्नी 40 वर्षीय मिथलेश ने अपने घर में दुप्पटे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली,जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
उन्होंने बताया कि आशियाना इलाके में 45 वर्षीय ऑटो चालक प्रदीप राम यहां रिक्शा चालक कालोनी में किराये के मकान मे रहता था। आज सुबह उसने फांसी लगा ली,जिससे उसकी मृत्यु हो गई। प्रदीप मूल रुप से नेपाल का रहने वाला था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button