राष्ट्रपति कोविद 14 मार्च को मां बिन्ध्यवासिनी के दर्शन करेंगे

मिर्जापुर,  राष्ट्रपति रामनाथ कोविद बिन्ध्याचल धाम में बिन्ध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां बिन्ध्यवासिनी का 14 मार्च को दर्शन पूजन करेगें।

उनके आने का संकेत मिलने पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। महामहिम के आने जाने वाले रास्ते के साथ हैलिपैड आदि की तैयारियां शुरू कर दी गयी है। बिन्ध्याचल धाम में मत्था टेकने वाले श्री कोविद दूसरे राष्ट्रपति होगें। इसके पहले शंकर दयाल शर्मा उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के रूप में विधिवत पूजन कर चुके हैं।

जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविद मिर्जापुर और सोनभद्र जिले के दौरे पर 14 मार्च आने वाले हैं। वे मां बिन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन करने के बाद बिन्ध्य पर्वत पर स्थित देवरहवा बाबा आश्रम भी जायेगें। उसके बाद सोनभद्र जिले के बभनी में आदिवासियों के बीच आयोजित कार्यक्रम में भाग लेगे।सूत्र ने बताया कि हालांकि अभी प्रोग्राम का प्रोटोकॉल नहीं आया है।

ये भी पढ़े- कोविंद ने कोलकाता अग्निकांड पर दुख व्यक्त किया

महामहिम के आने की तैयारियों की कमान बिन्ध्याचल मंडल के कमिश्नर योगेश्वरराम मिश्र ने खुद सम्भाल रखी है। उन्होंने आज जिलाधिकारी प्रवीण कुमार और पुलिस महानिरीक्षक पियूष श्रीवास्तव सहित पूरे प्रशासनिक अमले के साथ बिन्ध्याचल धाम देवरहवा बाबा आश्रम एवं हैलिपैड का निरीक्षण कर कार्यो की प्रगति देखी। उन्होंने बताया कि सभी सम्बन्धित विभागों को लगाया गया है। सफाई और सुरक्षा पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

इस बीच महामहिम राष्ट्रपति के आने जाने सडकों की मरम्मत नया निर्माण भी किया जा रहा है। बिन्ध्य काँरिडोर योजना के चलते बिन्ध्याचल धाम में हो रहे तोड़ फोड़ को सुधारना एक चुनौती है।साथ ही साथ अमृत जल योजना का काम अलग परेशानी खड़ा कर रहा है।

बिन्ध्याचल में सफाई का दायित्व मिर्जापुर नगरपालिका परिषद का है। परिषद के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि पूरे क्षेत्र को चमकाया जा रहा है। बहरहाल राष्ट्रपति के आगमन की सूचना पर स्थानीय लोग उत्साहित हैं। इसी बहाने यहां नव निर्माण होने पर प्रसन्न भी लग रहे हैं।

Related Articles

Back to top button