बच्चों को सुबह जल्दी उठाने के आसान तरीके: टिप्स और ट्रिक्स

आजकल मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की वजह से बच्चों की दिनचर्या में काफी बदलाव आ गया है। बच्चे देर रात तक मोबाइल पर लगे रहते हैं और फिर अगले दिन देर से उठते हैं

आजकल मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की वजह से बच्चों की दिनचर्या में काफी बदलाव आ गया है। बच्चे देर रात तक मोबाइल पर लगे रहते हैं और फिर अगले दिन देर से उठते हैं, जिससे कई पेरेंट्स परेशान रहते हैं। अगर आपके बच्चे भी सुबह देर से उठते हैं, तो यहां कुछ आसान तरीके दिए गए हैं जिनकी मदद से आप उन्हें जल्दी उठाने की आदत डाल सकते हैं।

  1. प्यार से जगाएं अपने बच्चों को सुबह उठाने के लिए उन्हें प्यार और धैर्य से जगाएं। रोजाना एक ही समय पर उठाने की कोशिश करें, इससे उनका रूटीन नियमित हो जाएगा। चिल्लाने के बजाय धीरे-धीरे उन्हें जगाएं, जैसे कि उनके सिर पर हल्का हाथ फेरना।
  2. स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट तैयार रखें बच्चों के लिए सुबह का ब्रेकफास्ट स्वादिष्ट और आकर्षक बनाएं। सुबह उठने के बाद उन्हें अच्छा खाना खाने का मन करेगा, जो उन्हें जल्दी उठने के लिए प्रेरित करेगा।
  3. सुबह की ताजगी बढ़ाएं उनके कमरे में जाकर खिड़कियां खोलें, लाइट्स चालू करें और पंखा बंद कर दें। इससे प्राकृतिक प्रकाश से उन्हें जागने में मदद मिलेगी। साथ ही, सुबह जल्दी उठाने के लिए उनके साथ मॉर्निंग वॉक पर जाएं, जिससे उनका मन तरोताजा रहेगा।
  4. एक चार्ट बनाएं बच्चों के सोने और उठने का समय, पढ़ाई और खेलने का टाइम एक चार्ट में लिखें। यह चार्ट उन्हें अपनी दिनचर्या के अनुसार चलने में मदद करेगा। साथ ही, रात 9 या 10 बजे के बाद फोन का इस्तेमाल बंद कर दें ताकि बच्चा जल्दी सो सके।
  5. मधुर संगीत का इस्तेमाल करें सुबह के समय घर में मधुर संगीत बजाएं। इससे बच्चे जल्दी उठने के लिए प्रेरित होंगे और सुबह का माहौल भी अच्छा रहेगा।
  6. गिफ्ट देने का लालच अपने बच्चों के साथ एक चैलेंज गेम खेलें। कहें कि अगर वे रोजाना सुबह जल्दी उठकर घूमने जाएंगे, तो उन्हें हर हफ्ते एक गिफ्ट मिलेगा। इससे बच्चों को सुबह उठने की आदत जल्दी लग जाएगी।

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने बच्चों को सुबह जल्दी उठाने की आदत डाल सकते हैं और उनकी दिनचर्या को व्यवस्थित बना सकते हैं।

Related Articles

Back to top button