दुनिया का सबसे महंगा जीव, 75 लाख रुपए है कीमत

दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जिनकी कीमत सुनकर हमारे होश उड़ जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक कीड़ा भी इतना महंगा हो सकता है?

दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जिनकी कीमत सुनकर हमारे होश उड़ जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक कीड़ा भी इतना महंगा हो सकता है? जी हां, आज हम आपको एक ऐसे कीड़े के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रहता तो कचरे में है, लेकिन इसकी कीमत इतनी है कि आप इसमें BMW या ऑडी जैसी गाड़ियां खरीद सकते हैं। ये कीड़े बहुत दुर्लभ होते हैं, यही वजह है कि इनकी कीमत इतनी अधिक है। आइए जानते हैं इस खास कीड़े के बारे में दिलचस्प बातें।

75 लाख रुपये का कीड़ा

हम बात कर रहे हैं स्टैग बीटल की, जिसे दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा माना जाता है। इसकी कीमत 75 लाख रुपये तक हो सकती है। ये कीड़े महज दो से तीन इंच लंबे होते हैं और इन्हें पालना काफी मुश्किल होता है। कुछ लोग इसे तरक्की की निशानी भी मानते हैं, यानी उनका मानना है कि इसे रखने से वे रातों-रात अमीर बन सकते हैं। स्टैग बीटल का वैज्ञानिक नाम ल्यूकानस सर्वस है।

स्टैग बीटल की विशेषताएं

इन कीड़ों का वजन 2-6 ग्राम के बीच होता है और इनका औसत जीवनकाल 3-7 साल का होता है। स्टैग बीटल के मेल कीड़े 35-75 मिमी लंबे होते हैं, जबकि फीमेल कीड़े 30-50 मिमी लंबे होते हैं। इनका इस्तेमाल मेडिकल उपयोग के लिए भी होता है।

क्या खाते हैं स्टैग बीटल?

स्टैग बीटल खाना नहीं खाते, बल्कि ये मीठे तरल पदार्थ जैसे पेड़ का रस और सड़ते फलों का रस पीते हैं। स्टैग बीटल के लार्वा मृत लकड़ी को खाते हैं, जो उनके शरीर में मौजूद नुकीले जबड़ों का उपयोग करके रेशेदार सतह से खुरचने और टुकड़े निकालने के लिए करते हैं। ये जीव जीवित पेड़ों या झाड़ियों के लिए किसी तरह का खतरा नहीं होते हैं।

मेडिकल उपयोग और अन्य जानकारी

स्टैग बीटल गर्म, ट्रॉपिकल वातावरण में पनपते हैं और ठंडे तापमान के प्रति संवेदनशील होते हैं। ये स्वाभाविक रूप से वुडलैंड्स में पाए जाते हैं। बड़ी मात्रा में ये लंदन में पाए जाते हैं। इनके विशिष्ट मेम्बिबल्स के कारण इन्हें स्टैग बीटल कहा जाता है।

इन विशेषताओं के कारण स्टैग बीटल न केवल दुर्लभ और महंगे होते हैं, बल्कि इनका वैज्ञानिक और सांस्कृतिक महत्व भी होता है।

Related Articles

Back to top button