बजट सत्र 2024: संसद में कब पेश होगा बजट? केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने की तारीख की घोषणा

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार (6 जुलाई) को एक्स पर पोस्ट करते हुए संसद के आगामी बजट सत्र का ऐलान किया।

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार (6 जुलाई) को एक्स पर पोस्ट करते हुए संसद के आगामी बजट सत्र का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि माननीय राष्ट्रपति ने भारत सरकार की सिफारिश पर 22 जुलाई को संसद में बजट सत्र बुलाने पर मुहर लगा दी है। इस बार बजट सत्र 22 जुलाई 2024 से शुरू होगा और 12 अगस्त तक चलेगा। रिजिजू ने यह भी बताया कि लोकसभा में 23 जुलाई को बजट पेश होगा।

फरवरी में पेश हुआ था अंतरिम बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था, क्योंकि यह आम चुनाव का साल था। वह लगातार सातवां बजट पेश करेंगी, और ऐसा करने वाली वह इतिहास की पहली वित्त मंत्री होंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 सरकार के विकसित भारत पर ध्यान केंद्रित करते हुए वित्त वर्ष 2025 का बजट पेश करेंगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में कहा था कि केंद्र सरकार देश के नागरिकों के जीवन में सुधार के लिए समर्पित है और इसके लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद 24 जून से संसद का विशेष सत्र आयोजित किया गया था, जिसमें नए संसद सदस्यों ने शपथ ली थी और 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान पेश किया जाने वाला पहला बजट होगा। बजट से इसलिए भी अधिक उम्मीदें हैं क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संयुक्त संबोधन में कहा था कि इस बार कई ऐतिहासिक कदम उठाए जाएंगे और अलग-अलग क्षेत्रों में तेजी से सुधार होंगे।

Related Articles

Back to top button