नागरिकता कानून के खिलाफ पर फरहान अख्तर ने उठाई आवाज, क्रांति मैदान का बुलावा

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जहाँ देश में हर तरफ विरोध हो रहा है | वहीँ इस पर अब बॉलीवुड सितारे भी चर्चा कर रहे हैं | अब बॉलीवुड एक्‍टर फरहान अख्तर ने एक ट्वीट के जरिए लोगों को बताने की कोशिश की है कि आखिर हमें इस बिल का विरोध क्‍यों करना चाहिए |

बता दें की जामिया यूनिवर्सिटी के छात्र निगरिकता संशोधन का विरोध कर रहे थे | वहीँ फरहान अख्तर इन छात्रों के पक्ष में लगातार ट्वीट कर रहे हैं | फरहान अख्तर ने कुछ देर पहले ही एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है | अपने इस ट्वीट में फरहान ने लिखा है कि अब सिर्फ सोशल मीडिया पर इसका विरोध करने का समय खत्‍म हो गया है |

फरहान अख्तर ने अपने ट्वीट में नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन से जुड़ी एक फोटो पोस्ट की | इस फोटो को शेयर करते हुए फरहान ने लिखा है कि इससे समझ में आ सकता है कि हमें इस कानून का व‍िरोध क्‍यों करना चाहिए | फरहान ने ट्वीट किया, “यहां आप ये समझ सकते हैं कि आखिर ये विरोध प्रदर्शन इतने जरूरी क्‍यों हैं | मिलते हैं, 19 तारीख को मुंबई के क्रांति मैदान में सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय अब खत्म हो चुका है |”

Related Articles

Back to top button