पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 968 नए मरीज

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि प्रतिदिन जांच की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई। इसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर हैं।
पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 968 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 295538 हो गई है जिसमें से 271094 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2164 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 21683 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और 1664 मरीजों की मौत हो गई है। 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।
असम में नये मरीजों की संख्या 380 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 206015 है। जबकि, 194665 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1094 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 10421 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 926 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।
त्रिपुरा में नये मरीजों की संख्या 97 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 30660 है। जबकि, 28714 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 212 मरीज स्वस्थ हुए हैं।1580 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 343 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।
मणिपुर में नये मरीजों की संख्या 221 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 18272 है। जबकि, 13805 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 222 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 4303 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 164 मरीजों की मौत हुई है।
अरुणाचल प्रदेश में 84 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 14752 हो गई है, वहीं 12777 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 154 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1938 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 37 मरीज की मौत हो चुकी है।
मेघालय में 77 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 9382 हो गई है, वहीं 8125 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 225 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1167 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 87 मरीज की मौत हो चुकी है।
नगालैंड में 51 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 8945 हो गई है। 7229 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 210 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1596 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 39 मरीज की मौत हो चुकी है।
सिक्किम में 20 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3913 हो गई है। 3509 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 33 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 255 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 67 मरीज की मौत हो चुकी है।
मिजोरम में 38 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 2694 हो गई है, वहीं 2270 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 423 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 01 मरीज की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।