मिजोरम में 46 कोरोना के नये मरीज, कुल 1759

आइजोल। मिजोरम में गुरुवार को 46 नये कोरोना के मरीज की शिनाख्त हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या 1759 हो गई है। हालांकि, 02 मरीज राज्य के बाहर चले गये हैं।
गुरुवार को राज्य के डीआईपीआर ने ट्वीट कर बताया है कि राज्य में 46 संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की संख्या 1759 हो गई है, जिसमें से 1095 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 664 मरीजों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
राज्य में एक्टिव मामले 37.7 फीसद है। वहीं स्वस्थ होने वालों का रेट 62.3 फीसद है। अब तक राज्य में 55638 लोगों की जांच हुई है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 2.1 फीसद है।