राजधानी दिल्ली में 349 नए Covid-19 मामले दर्ज, कुल 4898 लोग संक्रमित, 24 घंटे में नहीं हुई एक भी मौत

भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। भारत में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 42000 से भी ज्यादा हो चुकी है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत में कोरोनावायरस कितनी तेजी से फैल रहा है। हालांकि भारत सरकार इस घातक वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास भी कर रही है। देश में इस समय तीसरी बार लॉक डाउन किया गया है। हालांकि तीसरे लॉक डाउन में भारत सरकार ने कुछ तरह की रियायतें भी दी है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में 349 नए कोरोना वायरस संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं।
दिल्ली के राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया की दिल्ली में 349 नए COVID19 मामले दर्ज किए गए, कुल मामलों की संख्या 4898 हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण कोई मौत नहीं हुई है। यह अच्छी खबर है कि राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस से पिछले 24 घंटे में एक भी मौत नहीं हुई है। 349 केस सामने आने से कोरोनावायरस मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है। यह इसलिए भी है क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह अब कोरोनावायरस टेस्टिंग पर बहुत ध्यान दे रहे हैं। यानी दिल्ली में अब तेजी से कोरोनावायरस के टेस्ट किए जा रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह दिल्ली में दो चीजें तेजी से कर रहे हैं। पहला कोरोना वायरस के ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किए जाएं। जिससे संक्रमित लोगों को जांच कर ठीक किया जा सके। वही दूसरा दिल्ली में कोरोनावायरस का Death Ratio कम करना।