इंदौर के एक अस्पताल से भागे दो कोरोनावायरस संक्रमित, काफी मशक्कत के बाद मरीजों को फिर पकड़ा गया

भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक 867 मामले कोरोनावायरस संक्रमित आ चुके हैं। देश के तमाम राज्यों में इस खतरनाक वायरस में अपने पैर पसार लिए हैं। वहीं खबर है कि इंदौर के एक अस्पताल में कोरोना के 2 मरीज भाग गए थे। जिसके बाद काफी मशक्कत करने पर खजराना क्षेत्र से दोनों ही मरीजों को पकड़ लिया गया है। जिसके बाद पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज करना पड़ा
बता दे कि मध्य प्रदेश में अब तक 30 लोगों में कोरोनावायरस पाया गया है। मरीजों के इस तरह भाग जाने से यह संक्रमण रुकेगा नहीं बल्कि दुगनी तेजी से बढ़ेगा। साउथ कोरिया में भी एक महिला की वजह से कई लोगों में फैल गया था। भारत में भी कई बार ऐसे केस देखे गए हैं जहां कोरोनावायरस के मरीज भागे हैं। वहीं इस बार मध्य प्रदेश के 2 मरीज जब अस्पताल से भागे तो हड़कंप मच गया। प्रशासन को इसकी खबर हुई तो प्रशासन ने जगह-जगह इन दो मरीजों को ढूंढा। हालांकि कुछ समय बाद दोनों ही मरीजों को पकड़ लिया गया है।