दिल्ली में 17 मेट्रो स्टेशन के दरवाजे खोले गए

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन जारी है | वहीं दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर बताया की दिल्ली में 17 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट खोल दिए गए हैं | बता दें की प्रदर्शन के चलते दिल्ली के लगभग 21 मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया था |
दिल्ली में चांदनी चौक, बाराखंभा, मंडी हाउस, प्रगति मैदान, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट और आईटीओ के साथ साथ कई स्टेशन बंद कर दिए गए थे |
वहीँ अब दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर बताया कि चांदनी चौक, बाराखंभा, मंडी हाउस, प्रगति मैदान, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, आईटीओ, जनपथ, खान मार्केंट, वसंत विहार और मुनिरका मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट खोल दिए गए हैं |