देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 131वीं जयंती, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

आजादी के बाद देश की बागडोर संभालने वाले पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 131वीं जयंती है। देश आज अपने पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को याद किया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर देश के पहले प्रधानमंत्री को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है, “देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।”
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2020