पाकिस्तान में कोरोना के कारण 11 कोर्ट सील

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 11 अदालतों को सील कर दिया गया है। यह जानकारी इस्लामाबाद बार एसोसिएशन के सचिव नबील ताहिर मिर्जा ने मीडिया को दी।
उन्होंने बताया कि 12 जजों और कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के बादइन अदालतों को 14 दिन तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इनमें तीन एडिशनल और सेशन जज के कोर्ट, 1 सीनियर सिविल जज कोर्ट और सात सिविल जजों के कोर्ट शामिल हैं। बार एसोसिएशन के मुताबिक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग पोजीशन (एसओपी) के उल्लंघन के कारण स्थिति खतरनाक हुई है।