“मोदी मोदी” के नारे सुन रुक गयीं प्रियंका गांधी और फिर वो बात कह दी कि हैरान रह गए मोदी समर्थक

लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और कांग्रेस ने इस बार चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने इस चुनाव में काफी चुनावी सभायें की हैं। वे सातवे यानि आखिरी चरण के चुनावों के लिए मध्यप्रदेश के दौरे पर गयी हुई थीं| जहां एक दिलचस्प वाकया हुआ | प्रियंका गांधी वाड्रा ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद रतलाम और इंदौर में रोड शो भी किया| इस दौरान इंदौर में उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगने लगे | इंदौर में रोड शो से पहले उनके रास्ते में कुछ लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे| इसे देख प्रियंका ने अपनी कार अचानक रुकवाई और उन लोगों से हाथ मिलाया और उन्हें कहा कि ‘आप अपनी जगह, मैं मेरी जगह ‘ऑल दी बेस्ट’| प्रियंका गांधी के इस वीडियो की सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है |

यह वीडियो खुद मध्यप्रदेश कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की गयी है जहां प्रियंका गांधी के इस बरताव को देखकर प्रशंसक बेहद खुश नज़र आ रहे है | इसके बाद प्रियंका गांधी ने इंदौर में एक मेगा रोड शो भी किया और कांग्रेस को समर्थन की बात की | इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज सिंघवी भी मौजूद थे | रोड शो के बाद प्रियंका ने राजवाड़ा में एक चुनावी सभा को भी संबोधित किया |

Related Articles

Back to top button